नवरात्रि एवं दशहरा पर्व के दृष्टिगत खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की सचल टीम ने खाद्य पदार्थों के संग्रहित किए 15 नमूने। 

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

 

विनय मिश्र ,जिला संवाददाता‌।

 

देवरिया।  जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल के निर्देश पर नवरात्रि एवं दशहरा पर्व के दृष्टिगत खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की सचल टीम ने प्रवर्तन कार्रवाई के द्वारा खाद्य पदार्थों के कुल 15 नमूने संग्रहित किए एवं 75 किलो ग्राम सूजी में कीड़े पाए जाने के कारण मौके पर विनष्टीकरण की कार्रवाई की।

संग्रहित नमूनों में मूंगफली दाना, बेसन, चाय पत्ती , साबूदाना, किसमिस, सत्तू, सरसों का तेल, तिल का तेल एवं रामदाना सम्मिलित रहे। कार्यवाही मुख्य रूप से सलेमपुर तहसील मगहरा एवं नगर पालिका क्षेत्र में सब्जी मंडी तथा मोहन रोड में केंद्रित रही। सहायक आयुक्त द्वारा सभी व्यापारियों को गुणवत्तापूर्ण सामान बेचने तथा खुली अवस्था में कुट्टू के आटे पर प्रतिबंध के आलोक में बेचने से मना किया गया सचल दल में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी एवं समस्त खाद्य सुरक्षा अधिकारी सम्मिलित रहे।

Related Articles

Back to top button