श्रद्धा और आस्था का केंद्र देवरही मंदिर देवरिया।

विनय मिश्र ,जिला संवाददाता।
देवरिया पौराणिक मान्यता के अनुसार देवरही कहां जाने वाला देवरिया जनपद देवरिया जनपद का अस्तित्व सिद्ध पीठ देवरही मंदिर से जुड़ा हुआ है, जनपद के मुख्यालय पर सिधी मिल कॉलोनी स्थित , देवरही माता सभी भक्तों की मनोकामना पूरा करती है सच्चे दिल से मांगी गई सारी मन्नत पूरी होती है नवरात्र में यहां पूजन अर्चन के लिए श्रद्धालु भक्त जान बहुत दूर-दूर से आते हैं और अपनी आस्था और श्रद्धा के अनुसार माता देवी का पूजन अर्चन करते हैं माता रानी सभी भक्तों की मनोकामना पूर्ण करती है समय-समय पर यहां उत्सव का माहौल बना रहता है यह मंदिर अति प्राचीन बताया जाता है भक्त जनों का कहना है कि जो भी भक्ति श्रद्धा और भक्ति के साथ माता के मंदिर में माथा टेकता है उसकी मनोकामना माता रानी पुरा करती हैआज जनपद मुख्यालय का यह देवरही मंदिर प्रसिद्ध है। लोक कल्याण के लिए जगह पूजन अनुष्ठान निरंतर चलता रहता है श्रद्धालु श्रद्धा और भक्ति के साथ दर्शन पूजन करने बराबर आते रहते हैं।



