प्रशिक्षण हेतु आनलाइन आवेदन करने की तिथि 30 अक्टूबर निर्धारित। 

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

 

विनय मिश्र, जिला संवाददाता।

 

देवरिया,।जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल के निर्देश पर जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी अविनाश मणि त्रिपाठी ने बताया है कि वित्तीय वर्ष 2024-25 हेतु पिछड़ा वर्ग के शिक्षित एवं बेरोजगार युवक या युवतियों के लिए पूर्व संचालित ओ लेवल एवं सी०सी०सी० कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजनान्तर्गत द्वितीय चरण हेतु आनलाइन आवेदन आमंत्रित गए है।

इच्छुक प्रशिक्षणार्थी जो शिक्षित एवं बेरोजगार हो तथा जनपद की किसी शैक्षिक संस्था में संचालित किसी कोर्स में अध्यनरत न हों एवं छात्रवृत्ति शुल्क प्रतिपूर्ति योजनान्तर्गत आवेदन आनलाइन न किया गया हो। वे 10 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक विभागीय वेबसाइट पर आनलाइन आवेदन कर सकते है। आनलाइन आवेदन के पश्चात आवेदन पत्र की हार्ड कापी एवं अपलोड समस्त शैक्षिक अभिलेखों के साथ संलग्न कर दो प्रति में कार्यालय जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, देवरिया के कक्ष संख्या 134 प्रथम तल विकास भवन में प्राप्त कराना सुनिश्चित करें। चयनित प्रशिक्षणदायी संस्था के माध्यम से आवेदन पत्र स्वीकार्य नहीं किये जायेंगे। आवेदको के द्वारा आवेदन पत्र की हार्ड-कापी कार्यालय में 30 अक्टूबर के सायं 05:00 तक ही स्वीकार्य किये जायेंगे।

Related Articles

Back to top button