प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र बैतालपुर में कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम का हुआ आयोजन । 

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

विनय मिश्र, जिला संवाददाता।

 

देवरिया।  प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र बैतालपुर में कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला परिवीक्षा अधिकारी अनिल कुमार सोनकर द्वारा मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत संचालित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी गई।

प्रभारी अधीक्षक, प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र बैतालपुर द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को बेटी बचाओ पढ़ाओ योजना के महत्व को बताया गया। वर्तमान समय में बेटियां किसी से कम नहीं है। बेटियों को समान अवसर प्रदान करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ायें। प्रत्येक बालिकाओं को शिक्षित करें।

नीतू भारती, वन स्टाप सेन्टर‌ देवरिया द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं हेतु संचालित वन स्टाप सेंटर के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी प्रदान की गयी। शाइ‌स्ती परवीन समाजसेवी द्वारा विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में बताया गया। कुल 20 कन्याओं का जन्मोत्सव कार्यक्रम केक काट कर मनाया गया। महिलाओं को बेबी किट, मिष्ठान, बधाई पत्र आदि दिया गया।

Related Articles

Back to top button