भगवान श्री राम का पूजन कर उतारी आरती ।

विनय मिश्र, जिला संवाददाता।
बरहज ,देवरिया। नगर पालिका परिषद के अंतर्गत आजाद नगर उतरी बरहज में प्राचीन रामलीला समिति के तत्वाधान में चल रहे रामलीला के आठवे दिन प्रभु श्री राम जी की पूजन कर आरती उतार कर नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता जायसवाल एवं, अधिशासी अधिकारी निरुपमा प्रताप ने भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर रतन सोनकर, अनिल बर्नवाल ,प्रदीप गुप्ता, मनोज कुमार गुप्ता, तारकेश्वर स्वर्णकार, संतोष वर्मा ,हरिशंकर चौरसिया, रमेश जायसवाल, सुधीर जायसवाल ,संजय मद्धेशिया सहित रामलीला समिति के साथ हुई नगर के श्रद्धालु जन उपस्थित रहे।



