आग लगने से लाखों रुपए का हुआ नुकसान।

विनय मिश्र,,जिला संवाददाता ।
कपरवार ,देवरिया । बरहज तहसील क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम कपरवार स्थानीय पश्चिम टोला निवासी फिरोज पुत्र आबिद अली कपरवार रुद्रपुर मार्ग पर हरिजन बस्ती के समीप घर बनाकर रहता है । जीवकोपार्जन हेतु एक ई रिक्सा रखा हुआ है । शुक्रवार की रात रोज की भांति एक रूम में बंद कर सो गया शनिवार सुबह उठा तो देखा कि कमरे के अंदर से धुवां उठा रहा है। ताला खोल अंदर गया तो शार्ट सर्किट से गाड़ी पूरी तरह से धू धू करके जल रही थी । शोर मचाने पर लोगों की जुटी भीड़ ने काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाल मिट्टी फेक आग पर काबू पाया । घटना में लाखो का नुकसान बताया जा रहा है। इसके पूर्व दो बार चोर बैटरी चुरा चुके है।



