डीएम ने कृषकों को पारदर्शी तरीके से डीएपी उपलब्ध कराने हेतु की लेखपालों की तैनाती । 

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

 

विनय मिश्र, जिला संवाददाता।

 

देवरिया। जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल ने वर्तमान रबी अभियान 2024-25 में कृषकों में डीएपी बढ़ती मांग के दृष्टिगत प्रीपोजिशनिंग योजनान्तर्गत भंडारित डीएपी स्टॉक 3600 मीट्रिक टन में से 2043 मीट्रिक टन डीएपी का आवंटन कृषक हित हेतु जिला प्रबंधक पीसीएफ को निर्देशित किया है कि वे समितियों के पीसीएफ खाते में उपलब्ध क्रेडिट बैलेंस के सापेक्ष त्वरित गति से प्रेषित करना सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी ने कृषकों को पारदर्शी तरीके से डीएपी उपलब्ध कराने हेतु  बिक्री केन्द्रवार लेखपालों की तैनाती की है,  जिनकी उपस्थिति में ही वितरण किया जायेगा। डीएपी की बिक्री कृषकों को 1350 रूपये प्रति बोरी (50 किलोग्राम) की दर पर की जायेगा।

Related Articles

Back to top button