छात्रों के दो गुटों में हुआ मारपीट, विद्यालय में, मची भगदड़।

विनय मिश्रा जिला संवाददाता।
क्षेत्र के नगर स्थित कालेज में को छात्रों के दो गुटों के बीच मारपीट हो गई। मारपीट की सूचना पर कालेज में अफरातफरी मच गई। छात्र इधर उधर भागने लगे। शिक्षकों ने मौके पर पहुंच कर छात्रों को अलग किया। शिक्षकों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कुछ छात्रों को हिरासत में लिया। बताया जाता है कि मंगलवार को सड़क पर दो गाँव के छात्र भीड़ गए। एक गुट ने दूसरे गुट के छात्रों की पिटाई कर दी थी। बुधवार को दलबल के साथ पहुंचे दूसरे गुट के छात्रों ने कॉलेज परिसर स्थित पेड़ के पास खेल रहे छात्रों की पिटाई कर दी। छात्रों के बचाव में आये कुछ शिक्षकों की भी छात्रों ने पिटाई कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आधा दर्जन छात्रों को हिरासत में ले लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि कुछ छात्रों को हिरासत में लिया गया है।



