मूर्ति विसर्जन के बाद पूर्णिमा पर हुआ जगह-जगह भंडारा।

विनय मिश्र ,जिला संवाददाता।
बरहज देवरिया बरहज नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत मोहाव एवं, आजाद नगर दक्षिणी में, मां दुर्गा की प्रतिमा के विसर्जन के बाद पूर्णिमा के पावन अवसर पर भव्य भंडारे का आयोजन किया गया इस आयोजन में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती श्वेता जायसवाल ने कन्या पूजन कर आरती उतारी और भंडारे का कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। वही दूसरी जगह पहुंचकर जन सेवा की भावना को लेकर काम कर रही महिलाओं के साथ लोगों की भावनाओं का सम्मान करते हुए काफी समय तक पुढी बनाने का भी काम किया है वहां उपस्थित लोगों का कहना है कि समाज सेवा के क्षेत्र में जिस तरह से श्रीमती श्वेता जायसवाल पत्नी श्याम सुंदर जायसवाल काम कर रही हैं ऐसा ही जनप्रतिनिधि भी होना चाहिए। जो धार्मिक सामाजिक सास्कृतिक, कार्यक्रमों में भाग लेकर आम जनमानस का उत्साहवर्धन करें। जनप्रतिनिधि ऐसा ही चाहिए इस दोनों कार्यक्रम में लगभग 1000 लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।



