गाजे बाजे के साथ निकला कलश की शोभा यात्रा ,  साथ ही भागवत की कथा का हुआ शुभारंभ। 

 

विनय मिश्र, जिला संवाददाता।

सलेमपुर, देवरिया। सलेमपुर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम मिश्रौली में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष अनिरुद्ध मिश्रा के निज निवास पर श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया है‌, आज भागवताचार्य गंगाधर शुक्ला के नेतृत्व में एक विशाल शोभा यात्रा निकल गई जो मिश्रौली से चलकर सरयू तक तक पहुंचा वैदिक विद्वानों ने मंत्रों के बीच कलश में जल भरवारा गया उपस्थित जन समूह ने कलश में जल भरकर पुनः कथा स्थल पर लाकर कलश को स्थापित किया गया।कथा के मुख्य आचार्य डॉक्टर गंगाधर , शुक्ला ने बताया कि आज भागवत कथा का शुभारंभ हो रहा है जिसमें कथा में सहयोग करने के लिए नारायण शुक्ला ,अखिलेश शुक्ला, सहित अन्य आचार्य गण सहयोग लगे हुए हैं । पर, कथा प्रतिदिन सुबह और शाम को होगी । आज भागवत कथा का प्रथम दिन है। भागवत कथा के मुख्य यजमान के रूप में अनिरुद्ध मिश्रा, वीरेंद्र मिश्र, धर्मपत्नी विमल मिश्रा, श्रीमती शशि कला पत्नी स्वर्गीय सुरेश मिश्रा, जितेंद्र मिश्रा श्रीमती सावित्री मिश्रा, धीरेंद्र मिश्रा पत्नी निर्मला मिश्रा भागवत कथा के यजमान है। शोभा यात्रा के दौरान प्रदीप मिश्रा प्रियंका मिश्रा रुचि मिश्रा सहित सैकड़ों की संख्या में शोभायात्रा में श्रद्धालु भक्तजन सम्मिलित हुए।

Related Articles

Back to top button