सीडीओ ने किया सामुदायिक शौचालय का निरीक्षण 

जहां पर सफाई व्यवस्था पाई गई अपेक्षित 

 

रिपोर्ट अशरफ संजरी

भदोही। मुख्य विकास अधिकारी डॉ.शिवाकांत द्विवेदी ने मंगलवार को डीघ विकास खंड के ग्राम पंचायत गोदना में निर्मित सामुदायिक शौचालय का निरीक्षण किया गया। जहां पर सफाई व्यवस्था अपेक्षित पाई गई।

इस अवसर पर सीडीओ ने सामुदायिक शौचालय का निरीक्षण कर मौके पर उपस्थित ग्रामीणों से इसके बारे में जानकारी ली गई। जहां पर ग्रामवासियों द्वारा बताया गया कि यह सामुदायिक शौचालय समय से खुलता और बंद होता है। साफ सफाई की कोई शिकायत नहीं है। हमेशा सामुदायिक शौचालय साफ रहता है। इस सामुदायिक शौचालय का ग्रामवासियों द्वारा प्रयोग किए जा रहा है। इसके बनने से यहां के ग्रामीणों खासकर महिलाओं को काफी सहुलियत हो गई है। सीडीओ ने सामुदायिक शौचालय की केयर टेकर बेचनी देवी से इस संबंध में बातचीत कर जानकारी ली। जो गौतम आजीविका समूह की सदस्य हैं। सीडीओ ने उनसे पूछा कि उनको मानदेय का भुगतान प्राप्त होता है की नहीं। जिस पर उन्होंने बताया कि उन्हें मानदेय का भुगतान प्राप्त हो रहा है। वह काफी अच्छे से सामुदायिक शौचालय की देखरेख करते हुए उसे चला रही है और ग्रामवासी उसका लाभ ले रहे हैं।

Related Articles

Back to top button