जनपद न्यायालय देवरिया में राष्ट्रीय लोक अदालत का भव्य आयोजन 

किये गये 1,45,389 वादों का निस्तारण। 

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

 

विनय मिश्र, जिला संवाददाता।

 

देवरिया। जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया देवेन्द्र सिंह के अध्यक्षता में राष्ट्रीय लोक अदालत का भव्य आयोजन किया गया। उक्त अवसर पर जनपद न्यायाधीश देवेन्द्र सिंह, माननीय पीठासीन अधिकारी मोटर दावा अधिकरण, देवरिया मनोज कुमार राय, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय बद्री विशाल पाण्डेय, व न्यायाधीशगणों द्वारा फीता काटकर एवं मॉ सरस्वती प्रतिमा का माल्यार्पण एवं द्विप प्रज्जवलन के साथ राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारम्भ किया गया।

उक्त अवसर पर जनपद न्यायाधीश देवेन्द्र सिंह के द्वारा कुल 01 वाद का निस्तारण कर मु0-500-रूपये की धनराशि प्रतिकर के रूप में दिलाया गया। प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय के द्वारा 03 तथा अन्य अपर प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय के द्वारा 45 पारिवारिक वादों का निस्तारण किया गया। तथा मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के पीठासीन अधिकारी श्री मनोज कुमार राय द्वारा कुल 114 मामलो का निस्तारण किया गया एवं मु0-78311000-रूपये की धनराशि प्रतिकर के रूप में दिलाया गया। तथा अन्य सभी सम्बन्धित न्यायिक अधिकारीगण के द्वारा कुल 3026 वादों का तथा राजस्व विभाग व अन्य विभागों के द्वारा 142200 वादों को निस्तारण किया गया। इस प्रकार इस राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल मिलाकर 1,45,389 मामलों का निस्तारण किया गया। प्रतिकर, जुर्माना एवं अन्य मामलों में कुल मु0- 15,72,92,802-रूपये की धनराशि का सेटलमेण्ट किया गया।

इस लोक अदालत में मुख्य रूप से समस्त सम्मानित न्यायाधीशगण, अधिवक्तागण, वादकारीगण तथा सामान्य जनता उपस्थित रही। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव /अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी के अथक प्रयास से इस लोक अदालत का सफल आयोजन सम्पन्न हुआ तथा इसके लिए सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

Related Articles

Back to top button