जमीनी विवाद में दो पक्षों में हुई मारपीट । 

 

विनय मिश्र, जिला संवाददाता।

बरहज, देवरिया।

बरहज थाना क्षेत्र के बिजलापार में जमीन संबंधीत विवाद को लेकर दो पक्षो के बीच मारपीट हो गई जिसमें रितेश मद्धेशिया पुत्र कृष्ण मुरारी मद्धेशिया व मिथिलेश मद्धेशिया द्वारा मारपीट कर घायल कर दिया गया अनुराधा मद्धेशिया के तहरीर पर पुलिस ने दो पर केस दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई।

बिजला पर की रहने वाली अनुराधा मद्धेशिया पुत्री स्वर्गीय राम नवल मद्धेशिया ने बताया कि मैं अपने दरवाजे पर बैठी थी इस समय मेरे पड़ोसी पुरानी रंजिश को लेकर गाली गुप्ता देते हुए हमें मारने पीटने लगे जिससे मेरा सर फट गया स्थानीय एवं परिवार के लोगों ने इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया जहां पर इलाज हुआ।

अनुराधा के तहरीर पर पुलिस ने आरोपितों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर करवाई में जुटी

इस संबंध में पूछे जाने पर प्रभारी निरीक्षक राहुल सिंह ने बताया अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है जांच कर कार्रवाई कीजाएगी ।

Related Articles

Back to top button