महात्मा गांधी जी के पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि
Tribute paid to Mahatma Gandhi on his death anniversary
विनय मिश्र, जिला संवाददाता देवरिया।
भाजपा किसान मोर्चा द्वारा नगर पालिका कार्यालय देवरिया परिसर में स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को याद करते हुए माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई इस अवसर पर किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष पवन कुमार मिश्रा ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के लिए संघर्ष करते हुए पूरे भारत को विश्व में पहचान दिलाई महात्मा गांधी ने अहिंसा के रास्ते पर चलते हुए देश को आजादी के लिए भारत वासियों को इकट्ठा किया इसलिए उन्हें बापू और महात्मा की उपाधि दी गई महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों पर आधारित एक अनूठा आंदोलन चलाकर भारत को ब्रिटिश शासन से स्वतंत्र करने में आम भूमिका निभाई।