पीआरवी पुलिसकर्मियों की तत्परता से बची घायल की जान 

घायल को अस्पताल पहुंचाकर कराया गया समुचित इलाज

 

भदोही। थाना क्षेत्र के चकवा महावीर के पास कार व बाइक के बीच सोमवार को टक्कर हो गई। जिसके चलते बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना की सूचना पर पीआरवी पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। जिसे एंबुलेंस का इंतजार किए बिना तत्काल पीआरवी वाहन में ही इलाज के लिए अस्पताल में पहुंचाया गया।

उक्त स्थान पर कार चालक ने बाइक सवार एक व्यक्ति को टक्कर मार दी। उक्त दुर्घटना में बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी सूचना डायल-112 को दी गई। पीआरवी 5529 पर ड्यूटीरत पुलिसकर्मी कमांडर मुख्य आरक्षी दीपचंद यादव, सब कमांडर आरक्षी सूरज कुमार, सब कमांडर होमगार्ड विनीत सिंह व पायलट- आरक्षी सत्यम सिंह मौके पर पहुंचे। तत्परतापूर्वक कार्रवाई करते हुए एम्बुलेंस का इंतजार किए बिना गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को पीआरवी वाहन से ले जाकर सीएचसी ज्ञानपुर में भर्ती कराया गया। स्थानीय पुलिस व परिजनों को सूचना दी गई। पीआरवी पुलिसकर्मियों की तत्परता से घायल व्यक्ति की जान बच गई। पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई पर घायल के परिजनों व स्थानीय जनता ने भूरि-भूरि प्रशंसा की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button