जी.एम.एकेडमी की बरहज शाखा का हुआ भव्य शुभारंभ
सर्वोत्कृष्ट शिक्षा का केंद्र है जी.एम.एकेडमी-- डॉ ओमप्रकाश शुक्ल जी एम एकेडमी बरहज शिक्षा को बनाएगा अति प्रतिस्पर्धात्मक--आञ्जनेय दास

विनय मिश्र, जिला संवाददाता।
बरहज (देवरिया)। नगर के पचौहा रोड पर जी. एम. एकेडमी के नवीन शाखा का भव्य शुभारंभ मुख्य अतिथि आश्रम बरहज के पीठाधीश्वर श्री आञ्जनेयदास जी महाराज के कर कमलों द्वारा हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम मुख्य प्रवेश द्वार पर लगे फीता को काट कर किया गया। तत्पश्चात् मुख्य अतिथि, चेयरमैन डॉ श्री प्रकाश मिश्र, डायरेक्टर डॉ संभावना मिश्रा, एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों में डा.भूपेंद्र मिश्र, पुरुषोत्तम मिश्र, आश्रम बरहज के पूर्व प्राचार्य डॉ. महन्थ कुशवाहा, डॉ. ओमप्रकाश शुक्ल आदि की उपस्थिति में मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया गया। तत्पश्चात् स्वागत समारोह के क्रम में सभी अतिथियों को पुष्प गुच्छ अर्पण कर एवं माल्यार्पण कर किया गया।
इस क्रम में विद्यालय के सलेमपुर शाखा द्वारा नन्हें मुन्ने बच्चों ने बहुत ही मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। अष्टमी एवं अंकिता द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना की भूरि भूरि प्रशंसा हुई।
इस कार्यक्रम में प्रतिष्ठा, रौशनी, अविका, वैष्णवी, आराध्या, पूर्वी, आकांक्षा, सृष्टि, सानिया, नैन्सी, क्षमता,नित्या, स्तुति आदि के कार्यक्रम की खूब सराहना हुई। विद्यालय के पूर्व छात्र आशुतोष पाण्डेय ने अपनी प्रस्तुति से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ ओमप्रकाश शुक्ल ने कहा कि बरहज में सब कुछ होते हुए भी अच्छी शिक्षा का अभाव था, जो जी. एम. एकेडमी के आ जाने से अब पूरी हो गई। एस.के.इ.का. के पूर्व प्रधानाचार्य मंगलमणि ने कहा कि अब यहां के बच्चों को आधुनिक शिक्षा के लिए कहीं बाहर नहीं जाना होगा।
डॉ. महन्थ कुशवाहा ने कहा कि जी.एम.एकेडमी नाम ही अपने आप में ब्रांड है, समुचित शिक्षा और उपलब्धियां ही इसकी विशेष पहचान है।
मुख्य अतिथि की भूमिका निभा रहे परम पूज्य संत श्री आञ्जनेयदास जी महाराज ने विद्यालय के प्रेरणा स्रोत और पी जी कालेज आश्रम बरहज के पूर्व संस्कृत विभागाध्यक्ष डॉ. काशीनाथ मिश्र की सराहना करते हुए कहा कि उनके सुपुत्र एवं इस विद्यालय के चेयरमैन बहुत ही ऊर्जावान, संस्कारित, शिक्षित और अनुशासित हैं। जी एम एकेडमी का नाम तो शिक्षा में बड़े ही आदर्श के रुप में लिया ही जाता है, अब बरहज शाखा की शुरुआत तो इस क्षेत्र के लिए बहुत गर्व की बात है। अब बरहज पूर्व की भांति पुनः शिक्षा का बहुत ही महत्वपूर्ण केंद्र बनने जा रहा है, मुझे जी एम एकेडमी आश्रम बरहज का ही एक हिस्सा है, कहने में कोई परहेज नहीं है। अपने आराध्य देव से हम इस शिक्षा मंदिर के उत्तरोत्तर विकास की प्रार्थना करते हैं।
विद्यालय के चेयरमैन डॉ श्री प्रकाश मिश्र ने सभी अतिथियों, छात्र छात्राओं एवं अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि बरहज के छात्र छात्राओं को आज के समयानुसार प्रतिस्पर्धात्मक बनाने एवं राष्ट्र सेना हेतु तैयार करने के उद्देश्य से इस शाखा की शुरुआत की जा रही है। डॉ मिश्र ने सभी अतिथियों के प्रति अपना आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम को सलेमपुर के प्रधानाचार्य मोहन द्विवेदी, बरहज शाखा के प्रधानाचार्य ए. के. पांडेय, गोरखपुर के प्रशासक कैप्टन शैलैंन्द्र तिवारी, एस के इं. का.के रामजी यादव आदि अनेकों अतिथियों ने संबोधित करते हुए विद्यालय के मंगलमय भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम का संचालन सलेमपुर का छात्राएं अपर्णा शुक्ला, आकांक्षा दुबे एवं अनन्या दीक्षित ने किया।
इस मौके पर रविन्द्र रावत,रामशिगार पांडेय, रामाश्रय यादव, विद्यालय के समस्त छात्र-छात्राएं, अध्यापक-अध्यापिकाओं सहित सभी अभिभावक उपस्थित थे।
आज विद्यालय के प्रथम दिवस पर बरहज शाखा के छात्र छात्राएं सैकड़ों की संख्या में उपस्थित थे।



