69, वर्षीय बुजुर्ग अज्ञात वाहन की ठोकर से हुआ घायल ।

विनय मिश्र, जिला संवाददाता।
बरहज, देवरिया।
भलुअनी थाना क्षेत्र निवासी निर्मल गोंड 69 बर्ष इलाज करा कर अपने घर वापस आ रहे थे अभी वे राम जानकी मार्ग पैना कोटवा के पास ही पहुंचे थे कि सामने से आ रही बाइक ने ठोकर मार दिया जिससे बुजुर्ग गिर कर घायल हो गया स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस की सहायता से सीएचसी पहुंचाया जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर महर्षि देवराहा बाबा मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया।
भलुआनी थाना क्षेत्र निवासी निर्मल गोंड 69 पुत्र स्वर्गीय रमाकान्त गोंड किसी काम से सलेमपुर गए हुए थे वह वापस अपने घर आ रहे थे तभी सामने से आ रही बाइक से भिड़ंत हो गया जिससे बुजुर्ग सड़क पर गिर पर छटपटाना लगे आसपास के लोगों की सहायता से बाइक सवार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहज पहुंचाया जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार का महर्षि देवराहा बाबा मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया।



