डाग स्कार्ट खोले गा हत्या का राज बेटी के तहरीर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज ।
Dog squad will reveal the secret of murder A case has been filed against unknown person on the basis of daughter's complaint
विनय मिश्र ,जिला संवाददाता।
,बरहज देवरिया।
बरहज थाना क्षेत्र के, अंतर्गत ग्राम धौला पंडित के एक व्यक्ति जो अपने घर पर अकेले रहते थे सुबह लगभग 7:30 बजे एक वृद्ध अपने घर में सो रहे थे जब देर सुबह तक दरवाजा नहीं खुला तब आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी पुलिस घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ घर के अंदर पहुंचे तो देखा कि वृद्ध मृतक अवस्था में पड़ा हुआ है और उसके शरीर खून से लतफत पड़ा हुआ था पुलिस ने घटनास्थल पर उनके घर की घेराबंदी कर जांच में जुट गई।
धौला पंडित के रहने वाले 70 वर्षीय राम आशीष पांडे पुत्र स्वर्गीय रामनिवास पांडे बरसों से अपने घर में अकेले रहते थे प्रतिदिन की भांति सोमवार की रात भोजन करके अपने कमरे में सोने चले गए जब देर सुबह तक उनके घर का दरवाजा नहीं खुला तब किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस डांग स्कार्ट की सहायता से घटना की जांच कर रही है ग्रामीणों की माने तो उनका भोजन गांव की महिला पकाती थी मृतक की दो शादी थी पहली पत्नी की मृत्यु आज से कुछ वर्ष पहले हो चुका था पहली पत्नी से केवल तीन लड़कियां और दूसरी पत्नी सुशीला से तीन लड़की और एक बेटा रोहन है जो बैंगलोर में रहता है मृत्यु के समय परिवार के सभी लोग बाहर थे। घटनास्थल पर पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह , सीओ अंशुमान श्रीवास्तव, प्रभारी निरीक्षक राहुल सिंह, उपनिरीक्षक संतोष यादव के एवं फॉरेंसिक टीम के साथ डॉग स्कार्ट की टीम घटना की जांच में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।



