एसडीएम अशोककुमारसिंह ने बाढ़ क्षेत्रों का किया औचकनिरीक्षण।नदी खतरे के निशान से नीचे।

Ghosi/Mau. SDM Ashok Kumar Singh reached Dohrighat on Monday and did a surprise inspection of the flood affected areas. He instructed the concerned lekhpals of the flood affected areas to remain alert.

घोसी/मऊ। एसडीएम अशोककुमारसिंह ने सोमवार को दोहरीघाट पहुँच कर बाढ़ क्षेत्रों का किया औचक निरीक्षण। बाढ़ क्षेत्रों के सम्बन्धित लेखपालो को सजग रहने का निर्देश दिया।
एसडीएम अशोककुमारसिंह ने दोहरीघाट पहुँच कर चिऊटीडाँड, बीबीपुर कैनाल, गोधनी, रौदा भगवानपुर आदि सरयू नदी के किनारे स्थित गांवों का निरीक्षण कर बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया। साथ ही नदी के जल स्तर की जानकारी लेने के साथ कटान की जानकारी प्राप्त किया। पाया कि सरयू नदी का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे है। नदी का पानी बंधो के पास नहीं पहुँचा है। साथ ही सरयू नदी के बाढ़ प्रभावित होने वाले गावो के लेखपालो को निर्देश दिया कि वे नदी के जलस्तर पर बराबर निगाह रखे। साथ ही बाढ़ की स्थिति आने पर उच्च अधिकारियों को तुरन्त अवगत कराने के साथ प्रभावी कार्रवाई में लग जायेंगे। साथ ही बाढ़ चौकियों पर तैनात कर्मचारियों को सतर्क रहने का निर्देश दिया। लोगों से अपील किया कि वे प्रशासन और कर्मचारियों का सहयोग करे। इस अवसर पर आर आर के सुधाकर, लेखपाल मनीष सरोज, कौशलेंद्र यादव आदि कर्मचारी साथ रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button