Deoria news, अपनी मांग को लेकर भा क पा ने किया प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन
अपनी मांग को लेकर भा क पा ने प्रदर्शन कर दिया, ज्ञापन।
देवरिया।
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार की दोपहर तहसील में प्रदर्शन कर तहसीलदार के माध्यम से मांग को लेकर ज्ञापन दिया
पार्टी के खेत मजदूर यूनियन के राज्य सचिव विनोद सिंह व जिला सचिव अरविंद कुशवाहा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में नारा लगाते हुए तहसील पहुंचे वहां पर उन्होंने सबसे पहले पार्टी के राज्य सचिव सुधाकर यादव की रिहाई की मांग करते हुए मनरेगा का नाम बदलकर जी राम जी का विरोध करते हुए मनरेगा को बहाल करने व मजदूरों को कम न मिलने पर मुआवजा देने के साथ सभी खेत मजदूरों को बर्ष में दो सौ दिन काम देने व ₹600 प्रतिदिन न्यूनतम मजदूरी देने के साथ 55 वर्ष की उम्र पूरी कर चुके व्यक्तियों को दस हजार रुपए प्रतिमाह पेंशन देने की बात कही।
इस अवसर पर सुभाष जायसवाल, हरिश्चंद्र, राजेंद्र पाल, रामध्यान सहित अन्य कार्यकर्ता, उपस्थित रहे।



