Deoria news, श्री राम कथा को लेकर निकाली भव्य कलश यात्रा

श्रीराम कथा को, लेकर निकाली भव्य कलश यात्रा

देवरिया

श्रीराम कथा को लेकर बृहस्पतिवार को नगर में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा का शुभारंभ स्थानीय संस्कृत पाठशाला, वार्ड संख्या 10 किशोरगंज से हुआ, जो सोहनाग मोड़, गांधी चौक, हॉस्पिटल होते हुए नदावर घाट पहुंची। वहां मंत्रोच्चार के बीच माता-बहनों ने हिन्यवती नदी का पवित्र जल कलश में भरकर धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किया।
इस अवसर पर कथा वाचिका अमृता त्रिपाठी का आयोजक मंडल द्वारा स्वागत कर विधिवत कलश यात्रा की शुरुआत कराई गई। सुश्री त्रिपाठी ने अपने संबोधन में कहा कि कथा साक्षात ब्रह्म है और आज भी धराधाम पर भगवान श्रीराम चरित मानस, श्रीमद् राम कथा जैसी दिव्य कथाओं के रूप में प्रतिष्ठित है। कथा श्रवण से जीवन को सही दिशा मिलती है और मानव जीवन वीणा के समान मधुर बन जाता है।
कलश यात्रा में यज्ञाचार्य कृष्ण पांडेय के साथ लव वर्मा ‘रितिक’, गिरधारी राय, पंकज जायसवाल, अंकित, पं. रामबिलास तिवारी, चुन्नू श्रीवास्तव, संजय गुप्ता, छेदी जायसवाल, करमवीर रौनियार, परम रौनियार, राज मद्देशिया सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं माताएं-बहनें शामिल रहीं।
आयोजकों के अनुसार श्रीराम कथा का आयोजन 08 जनवरी 2026 से 17 जनवरी 2026 तक प्रतिदिन सायं 5 बजे से होगा। कथा की पूर्णाहुति एवं प्रसाद वितरण 17 जनवरी 2026 को संपन्न किया जाएगा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button