Deoria newsसांसद खेल प्रतियोगिता न होकर भाजपा खेल प्रतियोगिता हो गया है सांसद

Deoria today news

सांसद खेल प्रतियोगिता न होकर भाजपा खेल प्रतियोगिता हो गया-सांसद
देवरिया।
सलेमपुर, देवरिया पूरे देश में सांसद खेल प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है, लेकिन बड़े खेद का विषय है कि सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र में आयोजित इस प्रतियोगिता में यहां के निर्वाचित सांसद को आमंत्रित नहीं किया गया। यह केवल रमाशंकर राजभर का अपमान नहीं है बल्कि सलेमपुर की उस महान जनता का अपमान है, जिन्होंने भारी मतों से अपना प्रतिनिधि चुना है। राजनीतिक द्वेष के कारण जनता के कार्यक्रम को पार्टी का कार्यक्रम बना देना लोकतंत्र के गरिमा के विरुद्ध है।
सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र के सपा सांसद रामाशंकर राजभर ने शुक्रवार को एक विडियो के माध्यम से अपने बात कहते हुए कहा है कि किसी ने सांसद से कोई कार्यक्रम नहीं लिया। यह प्रतियोगिता सांसद खेल प्रतियोगिता न होकर भाजपा खेल प्रतियोगिता हो गया है। सांसद को नहीं बुलाकर यहां के खिलाड़ियों नोवजवानो और सांसद के पद का अपमान किया है। जनता के पैसे से टैक्स के पैसे से सरकारी आयोजन किया गया। करोड़ों रुपए का गमन किया गया। हम भारत सरकार से जांच करवाएंगे एवं सदन में भी सवाल उठाएंगे और अधिकारियों पर जांच करवाकर दोषी अधिकारियों पर कार्रवाइयों भी करवाएंगे। उक्त जानकारी सलेमपुर सांसद मीडिया प्रभारी मंजूर आलम ने दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button