Azamgarh news:पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय के छात्रों ने किया भ्रमण
Azamgarh news: PM Shri visited Kendriya Vidyalaya students

रिपोर्ट:चन्दन शर्मा
रानी की सराय/आजमगढ़:पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय आज़मगढ़ के कक्षा 6 से 8 तक के छात्रों ने कृषि महाविद्यालय का भ्रमण किया। यह एक्सपोजर विजिट पीएम श्री योजना के अंतर्गत आयोजित की गई I जिसमें छात्रों को कृषि संबंधी व्यावहारिक ज्ञान, आधुनिक तकनीकों से फसल उत्पादन, प्रयोगशालाओं के बारे में जानकारी दी गई l इस कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के अधिष्ठाता प्रो धीरेन्द्र कुमार सिंह के दिशानिर्देशन में किया गया I इस कार्यक्रम में पीएम् श्री विद्यालय के कुल 240 छात्र एवं 12 शिक्षक उपस्थित रहें l महाविद्यालय के अधिष्ठाता महोदय ने छात्रों को उनके भावी भविष्य के लिए मार्गदर्शन देते हुए जल संचय करने के बारे में जागरुक किया I उन्होंने छात्रों को कृषि के महत्व के बारे में भी जानकारी दी l महाविद्यालय के मृदा विज्ञान के सहायक प्राध्यापक डॉ विनोद कुमार ने कृषि तकनीकी ज्ञान मिट्टी की उर्वरता के बारे में छात्रों को जानकारी दी l सस्य विज्ञान के सहायक प्राध्यापक डॉ टी पंडिआराज ने कृषि क्षेत्र में सम्भावनायें एवं अवसर के बारे में अवगत कराया l कृषि प्रसार शिक्षा की सहायक प्राध्यापक डॉ रेनू गंगवार ने कृषि योजनाओं से किसानों को कैसे जागरूक किया जाए विषय पर बात की I इस कार्यक्रम की जानकारी महाविद्यालय की सहायक प्राध्यापक एवं मीडिया प्रभारी डॉ रेनू गंगवार ने दी l



