Jaunpur news:सहखातेदार की जमीन पर जबरन बाउंड्रीवाल निर्माण का आरोप, महिला ने डीएम से लगाई गुहार

Jaunpur news: Allegation of forcibly constructing a boundary wall on the land of a co-sharer, woman appeals to DM

जौनपुर। बक्शा थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव में भूमि विवाद को लेकर तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। गांव की निवासी सीता देवी ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि सहखातेदार द्वारा बिना बंटवारा कराए विवादित भूमि पर जबरन बाउंड्रीवाल का निर्माण कराया जा रहा है। साथ ही विरोध करने पर मारपीट और जान से मारने की धमकी दिए जाने का भी आरोप लगाया है।

Jaunpur news:कुएं के पानी को प्रदूषित करने व मारपीट का आरोप, एसपी से लगाई गुहार

डीएम को दिए गए शिकायती पत्र में सीता देवी पत्नी रामप्रवेश यादव ने बताया कि वह मौजा सुल्तानपुर, परगना रारी, थाना बक्शा स्थित आराजी संख्या 22घ रकबा 0.649 हेक्टेयर की सहखातेदार भूमिधर हैं तथा उक्त भूमि में उनका हिस्सा और कब्जा है। आरोप है कि उसी भूमि के सहखातेदार राजकुमारी पत्नी अमरजीत तथा उनके पति अमरजीत बिना वैधानिक बंटवारा कराए अपने हिस्से का दावा करते हुए बाउंड्रीवाल का निर्माण करा रहे हैं।

Jaunpur news: महाराष्ट्र पुलिस की छापेमारी से मचा हड़कंप, ज्वेलर्स संचालक हिरासत में

प्रार्थिनी का कहना है कि निर्माण कार्य का विरोध करने पर आरोपित पक्ष द्वारा अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया तथा मारपीट और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई। महिला ने आरोप लगाया कि विवाद के कारण क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका बनी हुई है।

शाही किले में होगा 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य आयोजन

शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि निर्माण के लिए नींव की खुदाई के दौरान उनका पुत्र विरोध करने पहुंचा तो कथित तौर पर उसे नींव में गिराकर मिट्टी डालने का प्रयास किया गया, हालांकि वह किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से निकल गया।महिला का कहना है कि घटना की सूचना डायल-112 पर भी दी गई थी, लेकिन कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने जिलाधिकारी से मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है।

बहू के कमरे में मिला प्रेमी, थाने में पति के सामने प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी महिला

प्रार्थिनी ने जिलाधिकारी से अनुरोध किया है कि किसी सक्षम अधिकारी को मौके पर भेजकर जांच कराई जाए तथा विवादित भूमि पर चल रहे निर्माण कार्य को तत्काल रोका जाए। साथ ही आरोपित पक्ष के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित कर क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखी जाए।

फिलहाल मामले में प्रशासनिक जांच और कार्रवाई का इंतजार है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button