Azamgarh news:नीट परीक्षा में सौरभ सिंह ने लहराया परचम, एमबीबीएस के लिए किया था क्वालीफाई
Azamgarh news: Saurabh Singh made his mark in the NEET exam, qualifying for MBBS.

बरदह, आजमगढ़। मार्टिनगंज ब्लॉक क्षेत्र के कोहरौली गांव निवासी सौरभ सिंह पुत्र रामनारायण सिंह ने नीट-यूजी परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सौरभ ने 617 अंक प्राप्त करते हुए ऑल इंडिया रैंक 5710 हासिल की है, जिससे उनका एमबीबीएस में चयन सुनिश्चित हुआ है।सफलता की सूचना मिलते ही परिवार और गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। परिजनों एवं शुभचिंतकों ने सौरभ को मिठाई खिलाकर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।सौरभ के पिता रामनारायण सिंह ने बताया कि उनके पुत्र ने प्राथमिक शिक्षा कृष्णा कॉलेज, बरदह से प्राप्त की। इसके बाद राधिका विद्या मंदिर, जौनपुर से हाईस्कूल में 94.5 प्रतिशत तथा इंटरमीडिएट में 92 प्रतिशत अंक हासिल किए। नीट परीक्षा की तैयारी उन्होंने पीडब्ल्यू (Physics Wallah) आलमबाग, लखनऊ शाखा से की।सौरभ की इस Whether पर उनके दादा कमल प्रसाद सिंह, सुशील सिंह, वेदप्रकाश राय, धीरेन्द्र उपाध्याय, कृष्णा कॉलेज प्रबंधक राजेश राय सहित क्षेत्र के अनेक लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
आजमगढ़:पल्हना धाम में जल जमाव में मिली राहत,ब्लॉक प्रमुख अनुराग सिंह उर्फ सोनू ने संभाला मोर्चा
आजमगढ़ में गलत खून चढ़ाने से प्रस्तुता की मौत,पति ने अस्पताल पर प्राथमिकता दर्ज करने की मांग
Azamgarh encounter:महिला पर चाकू बाजी करने वाला पुलिस मुठभेड़ में घायल



