Azamgarh news:दीक्षा ने नीट परीक्षा में सफलता हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र का मान
Azamgarh News: Diksha has brought glory to the region by succeeding in the NEET exam.

रिपोर्ट : कमलाकांत शुक्ल, महराजगंज (आजमगढ़)
स्थानीय विकासखंड के मिश्रपुर-चांदपुर गांव निवासी दयानन्द मिश्र की बेटी दीक्षा मिश्रा ने नीट परीक्षा 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया रैंक 11122 हासिल किया है । उनकी सफलता से परिवार के साथ-साथ पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
Azamgarh encounter:महिला पर चाकू बाजी करने वाला पुलिस मुठभेड़ में घायल
ब्लैक ब्रालेट और बैगी डेनिम में सीरत कपूर का स्टाइलिश अंदाज़, कॉफी-डेट लुक ने जीता फैंस का दिल
Azamgarh news:प्राथमिक विद्यालय व उच्च प्राथमिक विद्यालय के शिक्षको ने सौपा ज्ञापन
परिणाम घोषित होने के बाद उन्हें शुभचिंतकों, रिश्तेदारों और क्षेत्रवासियों की ओर से लगातार बधाइयां मिल रही हैं। दीक्षा की सफलता परिवार के लिए दोहरी खुशी लेकर आई है। उनके बड़े भाई ने भी वर्ष 2026 में आईआईटी से अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद एक बहुराष्ट्रीय कंपनी (एमएनसी) में नौकरी प्राप्त की है। भाई-बहन की इस उपलब्धि से परिवार और क्षेत्र के लोगों में गर्व का माहौल है।ग्रामीणों एवं क्षेत्र के लोगों ने दीक्षा की सफलता को अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि मेहनत, लगन और अनुशासित तैयारी से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।



