Azamgarh news:पढ़ाई पर रहेगा जोर, तो सफलता खुद मचाएगी शोर,मुरादपुर के प्रशांत ने नीट परीक्षा में हासिल की सफलता

Azamgarh News: If you focus on studies, success will make its own noise. Prashant of Muradpur achieved success in the NEET exam.

रिपोर्ट : कमलाकांत शुक्ल,

महराजगंज (आजमगढ़)स्थानीय विकासखंड के मुरादपुर ग्राम पंचायत स्थित अहीर गांव के किसान लालजी यादव के बेटे प्रशांत यादव के नीट परीक्षा 2026 में सफलता हासिल करने पर शनिवार को क्षेत्र के तमाम जनप्रतिनिधियों व व्यवसायियों ने उनके घर जाकर स्वागत किया ।

Azamgarh encounter:महिला पर चाकू बाजी करने वाला पुलिस मुठभेड़ में घायल

प्रशांत यादव ने बताया कि वर्ष 2023 में इंटर की परीक्षा सर्वोदय पब्लिक स्कूल आजमगढ़ से उत्तीर्ण करने के बाद वाराणसी के एक कोचिंग संस्थान से नीट की तैयारी कर रहा था । उसे यह सफलता तीसरे प्रयास में प्राप्त हुई है । उसने 629 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया रैंकिंग 3617 तथा ओबीसी रैंकिंग 1409 प्राप्त किया । इसके पूर्व पहले प्रयास में 595 तथा दूसरे प्रयास में 509 अंक प्राप्त किया था । इनके पिता किसान तथा माता ग्रहणी हैं । उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय स्वजनों एवं गुरुजनों को देते हुए दस से बारह घंटे पढ़ाई करने की बात करते हुए कहा कि सफलता में संसाधनों का अभाव आड़े नहीं आता है, यदि लगातार केंद्रित होकर प्रयास करते रहे तो सफलता अवश्य मिलती है ।

ब्लैक ब्रालेट और बैगी डेनिम में सीरत कपूर का स्टाइलिश अंदाज़, कॉफी-डेट लुक ने जीता फैंस का दिल

डायनेमिक स्क्रीन प्रेजेंस अवॉर्ड जीतने के बाद शैंपेन कूट्योर गाउन में छाईं सीरत कपूर, रेड कार्पेट पर बिखेरा रॉयल ग्लैमर

Azamgarh news:नीट परीक्षा में सौरभ सिंह ने लहराया परचम, एमबीबीएस के लिए किया था क्वालीफाई

Azamgarh news:दीक्षा ने नीट परीक्षा में सफलता हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र का मान

भाजपा के जिला मंत्री लालचंद यादव, नरोत्तमपुर ग्राम प्रधान विजय कुमार यादव, गया प्रसाद यादव, घनश्याम जायसवाल, राम प्रकाश यादव दीपू यादव आदि लोगों ने मिठाई खिलाकर माल्यार्पण करते हुए स्वागत किया तथा लोगों ने कहा कि प्रशांत यादव की यह सफलता जहां क्षेत्र के लोगों को गौरवान्वित करती है वहीं क्षेत्र के युवा छात्रों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button