किशोरी को भगाने वाला गिरफ्तार

आजमगढ़:दीदारगंज थाने की पुलिस ने किशोरी को भगाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वादी मुकदमा द्वारा थाना स्थानीय पर शिकायत किया गया था कि वादी की लड़की को अभियुक्त 1. शिवम यादव पुत्र वलराम निवासी संग्रामपुर थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ भगा ले जाने तथा वादी द्वारा अभियुक्त के परिजन से पूछने पर 2. हरिराम 3. वलराम समस्त पुत्र अज्ञात 4. अन्य अज्ञात लोग समस्त निवासी ग्राम संग्रामपुर थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ ने धमकी व गाली गलौज दिया जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 91/24 धारा 363,366,504,506 भादवि0 पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी। मंगलवार को उ0नि0 करमुल्ला अली मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त शिवम यादव पुत्र बलिराम यादव ग्राम संग्रामपुर थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 19 वर्ष को पल्थी बाजार से समय करीब 09:15 बजे गिरफ्तार कर चाला न्यायालय किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button