किशोरी को बहला फुसलाकर भगाने वाला गिरफ्तार

आजमगढ़:सिधारी थाने की पुलिस ने किशोरी को बहला फुसलाकर भगाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।पूर्व वादी मुकदमा द्वारा थाना स्थानीय पर शिकायत किया गया था कि वादी की लडकी मोबाईल नं0- 9580781256 से बात करती थी जिसे कोई भगा ले गया है, जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 42/24 धारा 363/366 भादवि0 बनाम मोबाईल नं0- 9580781256 का धारक नाम पता अज्ञात के विरुद्ध पंजीकृत किया गया। जिसकी विवेचना उ0नि0 सौरभ कुमार सिंह द्वारा किया जा रहा है, मंगलवार को उ0नि0 सौरभ कुमार सिंह मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त में प्रकाश में आये अभियुक्त अभियुक्त सोनू आनन्द पुत्र राजेश आनन्द सा0 भदनांग थाना पुरवां जनपद उन्नाव उम्र करीब 22 वर्ष को नरौली स्टैण्ड से समय करीब 08:45 बजे गिरफ्तार कर अपहृता को मौके से बरामद किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button