आग लगने से ट्रांसफार्मर जला,अंधेरे में डूबा गंभीरपुर बाजार

ढाई सौ केवीए के ट्रांसफार्मर में लगी आग, बिजली सप्लाई हुई बाधित

गंभीरपुर से पद्माकर मिश्रा की रिपोर्ट

आजमगढ़:गंभीरपुर बाजार मे लगा ढाई सौ केवीए के ट्रांसफार्मर मे बृहस्पतिवार की रात्रि लगभग 8:30 पर आग लगने से जल गया, जिससे पुरे बाजार की बिजली प्रभावित हो गई। अप्रैल माह में जैसे-जैसे गर्मी अपना रंग दिखाना शुरू कर दी है वहीं बिजली की भी खपत इन दोनों ज्यादा हो गई है दिन में तेज हवा के कारण जहां इस समय बिजली की सप्लाई नहीं शुरू की जा रही है वही जब शाम को बिजली की सप्लाई शुरू हो रही है तो सभी ट्रांसफार्मर पर बिजली का लोड भी काफी ज्यादा बढ़ जा रहा है।

 

 

जानकारी के मुताबिक विद्युत सब स्टेशन छाऊ के अंतर्गत गंभीरपुर बाजार की सप्लाई के लिए बाजार के पीछे ढाई सौ केवीए का ट्रांसफार्मर लगा है जिसमें बृहस्पतिवार की रात्रि लगभग 8:30 बजे आग लग गई और आज पड़ोस के लोग जब तक कुछ समझ पाते आग ने अपना विकराल रूप धारण कर लिया ट्रांसफार्मर में लगी आग की लपटे लगभग 30 फीट तक जा रही थी। स्थानीय बाजार वासी द्वारा इसकी सूचना तुरंत जेई यासीन खान को देकर बिजली कटवाई गई उसके बाद स्थानीय बाजार वासियों द्वारा पानी और धूल डालकर लगभग आधा घंटा बाद कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

Related Articles

Back to top button