आजमगढ़ में पिता की हत्या करने वाला कलयुगी बेटा गिरफ्तार

आजमगढ़:कप्तानगंज थाने की पुलिस ने पिता की हत्या करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बैरागी पुत्र मेवालाल निवासी ग्राम मोलनापुरनत्थन पट्टी थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना स्थानीय पर सूचना दिया गया उसके भाई सुरेन्द्र राम पुत्र मेवालाल निवासी ग्राम मोलनापुरनत्थन पट्टी थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़ का शव उसके घर के गेट पर पड़ी हुई मिली थी तथा गले में चोट लगी हुई थी।

 

 

जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर इत्तेफाकिया दर्ज कर उक्त शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर थाना स्थानीय पर दिनांक 19.04.2024 को मु0अ0सं0 110/24 धारा 302,452 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत कर विवेचना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पाल द्वारा की जा रही थी।दौरान विवेचना अभियुक्त प्रद्युमन राम पुत्र स्व0 सुरेन्द्र राम निवासी मोलनापुर नत्थनपट्टी थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़ का नाम प्राकश में आया।

 

शुक्रवार को प्रभारी निरीक्षक कप्तानगंज संजय कुमार पाल मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त में प्रकाश में आये अभियुक्त प्रद्युमन राम पुत्र स्व. सुरेन्द्र राम निवासी मोलनापुर नत्थन पट्टी थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़ को जेहरा पिपरी मोड़ से समय करीब 13.15 बजे गिरफ्तार कर चालान मा0 न्यायालय किया गया।

 

 

गिरफ्तार अभियुक्त ने बताया कि वह शराब पिता था जिसके लिये उसके पिता ने डाटा और कहा कि यदि उसने शराब नही छोडा तो उसके पिता सारी सम्पत्ति बेच देते। इसी बात में दोनों में विवाद हो गया और अपने पिता की हत्या कर फेंक दिया।

Related Articles

Back to top button