आजमगढ़:कांग्रेस और उसके गठबंधन की नजर अब आपकी कमाई और संपत्ति पर – सूरज प्रकाश श्रीवास्तव

आजमगढ़।भारतीय जनता पार्टी लालगंज के जिला अध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने प्रेस वार्ता कर कांग्रेस के मैनुफैस्टो पर जमकर निशाना साधा है।कांग्रेस के मैनुफैस्टो को न्याय पत्र नही बल्कि अन्याय पत्र कहा जाय तो गलत नही होगा।

 

जिला अध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने प्रेस वार्ता कर कांग्रेस के मैनुफैस्टों पर जम कर हमला बोला उन्होंने कहा कि विरासत टैक्स कांग्रेस के खतरनाक इरादे है।कांग्रेस पार्टी के खतरनाक इरादे एक के बाद एक खुलकर सामने आ रहे हैं। शाही परिवार के शहजादे के सलाहकार, शहजादे के पिता जी के भी सलाहकार सैम पित्रोदा ने कुछ समय पहले कहा था कि हमारे देश का जो मिडिल क्लास है, जो मेहनत करके कमाते हैं, उन पर ज्यादा टैक्स लगना चाहिए। अब ये लोग उससे भी एक कदम आगे चले गए हैं। अब कांग्रेस का कहना है कि वो माता-पिता से मिलने वाली विरासत पर भी टैक्स लगाएगी। आप जो अपनी मेहनत से संपत्ति जुटाते हैं, वो आपके बच्चों को नहीं मिलेगी। वो भी कांग्रेस का पंजा आपसे छीन लेगा।कांग्रेस का मंत्र है आपसे छीन लेगा, आपको लूट लेगा। कांग्रेस का मंत्र है, जिंदगी के साथ भी, जिंदगी के बाद भी। जब तक आप जीवित रहेगी, कांग्रेस आपको ज्यादा टैक्स से मारेगी। जब आप जीवित नहीं रहेंगे तो इन हेरिटेंट का टैक्स बोझ लाद देगी। जिन लोगों ने पूरी कांग्रेस पार्टी पैतृक संपत्ति मानकर अपने बच्चों को दे दी, वो नहीं चाहते कि सामान्य भारतीय अपने बच्चों को दें।हमारा देश संस्कारों से, संस्कृति से उपभोक्तावादी देश नहीं है। हम संरक्षित, संवर्द्धन करने में विश्वास करते हैं, संरक्षित करने में विश्वास करते हैं। आज अगर हमारी प्रकृति बची है तो संस्कारों से बचा है।

 

 

वार्ता के क्रम में कहा कि धर्म के आधार पर आरक्षण कांग्रेस के खतरनाक इरादे है। बाबा साहब अंबेडकर के नेतृत्व में यह तय किया गया था, कि भारत में धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं होगा। आरक्षण होगा तो दलित, आदिवासियों भाइयों के नाम पर होगा, लेकिन वोट बैंक की भूखी कांग्रेस ने इन महापुरुषों की परवाह नहीं की। बाबा साहब अंबेडकर के शब्दों की परवाह नहीं की। कांग्रेस ने बहुत पहले आंध्र प्रदेश में धर्म के आधार पर आरक्षण देने का प्रयास किया।इन लोगों ने धर्म के आधार पर 15 प्रतिशत आरक्षण की बात कही। और ये भी कहा कि, एससी, एसटी और ओबीसी का जो कोटा है, उसी में से कम करके धर्म के आधार पर कुछ लोगों को आरक्षण दिया जाए। 2009 में कांग्रेस ने यही इरादा भी जताया। 2014 के घोषणापत्र में भी कहा कि इसे नहीं छोड़ेंगे।भाजपा सरकार आई तो हमने संविधान के विरुद्ध, बाबा साहब के निर्णय के विरुद्ध जो निर्णय हुआ था, उसके अनुसार कांग्रेस के निर्णय को उखाड़ फेंका और दलितों, पिछड़ों को दिया।

 

इस अवसर पर जिला मंत्री अजय यादव,जिला मीडिया प्रभारी मयंक श्रीवास्तव,जिला आईटी प्रमुख मनीष सिंह,केशव सिंह,सुनील यादव,विशाल प्रजापति,सुनील कनौजिया,चंदन आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button