आजमगढ़ पकड़ा गया छेड़खानी करने वाला

आजमगढ़:कप्तानगंज थाने की पुलिस ने छेड़खानी का आरोपी अभियुक्त गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वादी मुकदमा ने थाना स्थानीय पर लिखित तहरीर दिया कि दिनांक- 22.04.2024 को समय करीब- 12 बजे रात्रि में आरोपी बिन्दु राजभर पुत्र रामलखन राजभर पासीपुर उर्फ रसूलपुर थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़ द्वारा वादी की लड़की जो घर के छत पर सो रही थी के साथ छेड़खानी किया तथा हल्ला गुहार करने पर गाली गुप्ता देते हुए जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गया, के सम्बन्ध में मु0अ0सं0- 123/24 धारा- 354, 504, 506 भादवि व 7/8 पाक्सो एक्ट पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी। बुधवार को उ0 नि0 अंगद सिंह यादव मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त बिन्दु राजभर पुत्र रामलखन राजभर पासीपुर उर्फ रसूलपुर थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़ को काशी करवट मोड़ कप्तानगंज से नियमानुसार समय 12.30 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का चालान  न्यायालय किया गया।

Related Articles

Back to top button