आजमगढ़ में मायावती के भतीजे आकाश आनंद ने भरी हुंकार,बोले बंदूक की गोली की तरह करें वोट का इस्तेमाल

नेशनल कोऑर्डिनेटर आकाश आकाश आनंद को लेकर कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखा गया जब वह स्पीच दे रहे थे तो बीच-बीच में कार्यकर्ता गैस महंगी, 15 लाख खाते में आना, बेरोजगारी आदि का नाम लेकर याद दिलाते रहे और मुख्य कोऑर्डिनेटर उनके इशारों को समझते हुए यह कहते रहे कि अभी उसे विषय पर मैं आऊंगा इसके बाद कार्यकर्ताओं को विस्तार पूर्वक जानकारी देते रहे।

 

आजमगढ़ में मायावती के भतीजे आकाश आनंद ने भरी हुंकार,बोले बंदूक की गोली की तरह करें वोट का इस्तेमाल,बहुजन समाज पार्टी के नेशनल कोऑर्डिनेटर की जनसभा में आकाश आनंद के पहुंचते ही मंच पर लोगों में उत्साह बढ़ गया बहुजन समाज पार्टी मान्यवर कांशीराम बहन कुमारी मायावती एवं आकाश आनंद के नारे लगने लगे इसके पश्चात नेशनल कोऑर्डिनेटर का स्वागत का कार्यक्रम लगभग 10 मिनट तक चला जिसमें कार्यकर्ताओं ने फूलों की बड़ी माला पहनाकर स्वागत किया गया।इसके बाद आजमगढ़ ,मऊ बलिया के प्रत्याशियों ने मेमोंटो व गुलदस्ता देकर स्वागत किया, स्वागत का क्रम चलता रहा जिला से लेकर विधानसभा स्तर तक के कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया ,वही आजमगढ़ मंडल के मुख्य कोऑर्डिनेटर डॉ विजय प्रताप व मुख्य कोऑर्डिनेटर पूर्व सांसद डॉक्टर बलिराम का नाम मुख्य अतिथि के स्वागत के लिए नहीं बुलाया गया ,जबकि मुख्य कोऑर्डिनेटर डॉ विजय प्रताप मंच पर स्वागत के लिए इशारा करते रहे लेकिन ध्यान नहीं दिया गया ।

Related Articles

Back to top button