आजमगढ़:किशोरी को अगवाकर दुष्कर्म करने का आरोपी अभियुक्त गिरफ्तार

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

आजमगढ़:रानी की सराय थाने की पुलिस ने किशोरी को अगवाकर दुष्कर्म करने का आरोपी अभियुक्त गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वादिनी मुकदमा द्वारा थाना स्थानीय पर शिकायत किया गया था कि अज्ञात व्यक्ति वादिनी की लडकी को बहला फुसला कर भगा ले गया

 

 

जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 101/2024 धारा 363 भादवि0 बनाम नाम पता अज्ञात पंजीकृत किया गया।विवेचना के दौरान पीडिता को बरामद कर मुकदमा उपरोक्त मे धारा 376/366 भादवि व धारा ¾ पास्को एक्ट की बढोत्तरी की गयी, तथा अभियुक्त चन्द्रशेखर पुत्र बुझारत राम नि0 गहुनी थाना मेहनगर जनपद आजमगढ़ का नाम प्रकाश मे आया।

 

 

गुरूवार को व0उ0नि0 गोपाल जी मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त में प्रकाश में आये अभियुक्त चन्द्रशेखर पुत्र बुझारत राम नि0 गहुनी थाना मेहनगर जनपद आजमगढ़ को रुदरी मोड से समय करीब 10.55 बजे गिरफ्तार कर चालान न्यायालय किया गया।

Related Articles

Back to top button