आजमगढ़,कहतें हैं सच्ची सेवा तभी हो सकती है- जब आपके अंदर किसी के दर्द से दर्द और पीड़ा से पीड़ा हो

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

आजमगढ़,कहतें हैं सच्ची सेवा तभी हो सकती है- जब आपके अंदर किसी के दर्द से दर्द और पीड़ा से पीड़ा हो। प्रयास सामाजिक संगठन के साथी इसी दर्द और पीड़ा को समझते हुए निरंतर समाज के शोषित पीड़ित असहाय वर्ग के दुखती रगों पर मरहम लगाने का कार्य कर रहें हैं।-उसी क्रम में आज पल्हनी ब्लॉक के नीबी ग्राम स्थित एक बहुत ही असहाय बेबस विधवा महिला को इस भीषण गर्मी में घर में पानी का कोई बिकल्प न देख हैंड पाइप सेट का सहयोग किया गया। हैंड पाइप का सहयोग एक फर्म ने अपना नाम नहीं बताने के नाम पर किया फर्म के मालिक ने कहा प्रयास संस्था के साथियों का कार्य सराहनीय है

 

 

इनके द्वारा चुना गया पात्र जरूरतमंद होगा इसमें कोई शक नहीं, इस आधार पर हमने मदद किया और आगे भी, जहां हमारे लायक सेवा होगी हम जरूर करेंगे।-हैंड पाइप का सहयोग पाकर सुमित्रा देवी को विश्वास ही नहीं हो रहा था कि समाज में अभी भी गरीबों की सुनने वाले लोग हैं

 

उन्होंने बताया कि हमको आशा नहीं थी कि कोई हमको दसों हजार की मशीन दान कर देगा। -भावुक मन से उन्होंने प्रयास संस्था के साथियों को तथा फर्म के मालिक के प्रति आभार जताया

Related Articles

Back to top button