एंटी करप्शन कमेटी द्वारा एक आवश्यक मीटिंग ठेकमा मिर्जा जगदीशपुर हनुमान जी मंदिर पर की गई

बरदह से रिंकू चौहान की रिपोर्ट
बरदह आजमगढ़ ठेकमा आज भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सहयोग से पुलिस बल सहयोग से भ्रष्टाचार उन्मूलन हेतू अधिकार प्राप्त अधिकृत संगठन एंटी करप्शन कमेटी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष के अध्यक्षता में सुजीत कुमार सिंह तथा उत्तर प्रदेश आजमगढ़ अध्यक्ष दिवाकर राय मीडिया प्रभारी लालमन यादव एरिया ऑफिसर रूपेश राय पी आर ओ उत्तर प्रदेश दीपक सोनी लीगल एडवाइजर विजय कुमार सिंह के नेतृत्व में प्रदेश सरकार के नीतियों को बताते हुए तथा जनता को जागरूक करने के लिए व उनकी सरकार को प्रदेश से भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए संकल्पित है और उनके भ्रष्टाचार उन्मूलन के आदेश को उच्च प्राथमिक अधिकारी की गंभीरता से लेते हैं प्रदेश के कुछ जिलों के सक्षम अधिकारी भ्रष्टाचार खत्म करने की बात को मात्र आदेश मानकर अपने को सरकार से सर्वोपरि मानते हुए मनमाने तरीके से शासन के विकास के धन को असंवैधानिक तरीके से इधर-उधर कर अपना उल्लू सीधा करने का कार्य करते है प्रदेश अध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह ने कुछ जनता के पीड़ित लोगों की समस्याओं को सुना तथा उनका फोन द्वारा अधिकारियों को निस्तारक करने के लिए कहा भी अधिकारियों द्वारा आश्वासन प्राप्त हुआ कि हम जल्द से जल्द आपके समछ फ़ीडबैक देंगे।



