आजमगढ़:आगजनी से पीड़ित परिवार को तहसीलदार विवेकानंद दूबे ने किया आर्थिक मदद

रिपोर्ट:रोशन लाला
आजमगढ़:मौके पर पहुंचे तहसीलदार, आपदा पीड़ित को पहुंचा राहत।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के उत्तर देवारा में रौनापार थाना क्षेत्र के अचल नगर ग्राम पंचायत के रामशरण दुबे के पूर्वे में शुक्रवार को आग लग गई थी, जिसमें 22 परिवार के 50 से अधिक मंडई जलकर राख हो गई थी।
आज तड़के तहसीलदार सगड़ी विवेकानंद दूबे, राजस्व निरीक्षक रामसुंदर यादव, लेखपाल वेद प्रकाश के साथ मौके पर पहुंचे। सभी पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद, सभी 22 परिवार को आवास, तत्काल गेहूं चावल आदि राशन की व्यवस्था मौके पर ही कर दिया गया।

तहसीलदार सगड़ी ने कहा कि जो 22 राशन कार्ड धारक हैं उनका आवास का लाभ तत्काल मिलेगा गैर जो आवासीय हैं उनको भी आवास और पशु शाला आदि की व्यवस्था तहसील स्तर से किया जाएगा। जिससे शासन से तत्काल इन्हें लाभ दिलाया जा सके। कहा कि अग्नि पीड़ित सभी परिवार के साथ सहानुभूति है। और उनकी भरपूर मदद की जा रही है।
तहसीलदार सगड़ी विवेकानंद दुबे राजस्व निरीक्षक लेखपाल के पहुंचते ही अग्नि पीड़ित हीरा, पिंटू, जय हिंद, दिनेश ,जगदीश, रणविजय, उमेश ,नवाजी, महेंद्र, रंजीत, राम प्रताप, कमलेश, फुल भजन, अवधेश ,कलावती, जयप्रकाश आदि लोग

 

तहसीलदार सगड़ी से आप बीती बताई। तहसीलदार सगड़ी ने अग्नि पीड़ितों को भरपूर मदद को आर्थिक सहायता देकर राशन की व्यवस्था कर दी गई है और पॉलिथीन की भी व्यवस्था भरपूर किया गया है। बच्चों और बुढ़ो को ध्यान में रखा गया है।

Related Articles

Back to top button