आजमगढ़:संदिग्ध परिस्थितियों में 30 वर्षीय युवक ने लगाई फांसी, जांच में जुटी फोरेंसिक टीम

30-year-old hangs himself under suspicious circumstances, forensic team investigating

रिपोर्ट:मुहम्मद शामीम अंसारी

अतरौलिया/आजमगढ़:संदिग्ध परिस्थितियों में 30 वर्षीय युवक ने लगाई फांसी, जांच में जुटी फोरेंसिक टीम। बता दे की थाना क्षेत्र के पटेल चौक स्थित एक किराए के मकान में रह रहे जालौन निवासी युवक का शव रोशनदान के सहारे साड़ी के फंदे में लटका मिला। सूचना मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई तत्पश्चात स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

 

मौके पर पुलिस पहुंचकर जांच में जुट गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना आटा ,इटौरा जालौन निवासी युवक अरविंद पाल पुत्र राम प्रकाश उम्र लगभग 30 वर्ष जो 7- 8 वर्षों से अतरौलिया स्थित पटेल चौक पर चाट, फुलकी की दुकान लगाता था, मृतक की पत्नी ने बताया कि मंगलवार की शाम लगभग 6:00 बजे अपने बीवी और बच्चों को घर से बाहर कर भीतर से दरवाजा बंद कर दिया और फांसी के फंदे पर लटक गया।

 

घर के पीछे का दरवाजा खुला था जब मैं पीछे से घर में प्रवेश की तो देखा की फांसी के फंदे मेरे पति का शव लटका हुआ है, मृतक के पास दो बच्चे विशेष 11 वर्ष अनिकेत 9 वर्ष है वही पत्नी सरोज का रो-रो कर बुरा हाल है। मृत की शादी लगभग 11 वर्ष पूर्व हुई थी। पुलिस और फोरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेते हुए जांच में जुट गयी।

 

थाना अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शव को अपने कब्जे में ले लिया है फोरेंसिक टीम के साथ जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button