आजमगढ़:मनरेगा श्रमिकों द्वारा ग्राम प्रधान का किया स्वागत

रिपोर्ट:रिंकू चौहान
जमगढ़ लालगंज विकास खण्ड में आज ग्राम पंचायत तरफकाजी में मनरेगा श्रमिकों द्वारा ग्राम प्रधान डॉक्टर संजय चौहान का किया गया स्वागत और उनके सफलता पूर्ण 3 वर्ष पूर्ण होने पर बधाइयां दी गई और माला पहनाकर स्वागत किया गया, इस क्रम में आज कुड़िया पोखरी पर कार्यरत मनरेगा
श्रमिक शंकर, त्रिलोचन, सुंदर, रीना, संगीता, सरिता, शीला, चंद्रावती आदि अपना काम खत्म करके इकट्ठा हुए और ग्राम प्रधान तरफकाजी डॉ0 संजय चौहान को माला पहनाकर स्वागत किया गया और बधाइयां दी गई इस विषय में कुसुम,उर्मिला, सीमा,राजमति, प्रेमशीला, सोनी ,
इंद्रावती आदि का कहना है कि इन तीन सालों में हमको भरपूर काम मिला है हमको कहीं अब रोजगार के लिए भटकना नहीं पड़ता है,इससे हमारे छोटे-मोटे खर्चे आराम से पूरे हो जाते हैंऔर ग्राम प्रधान के अन्य सामाजिक हितकारी कार्य की भी प्रशंसा की गई, इस पर ग्राम प्रधान डॉक्टर संजय चौहान ने सभी को
धन्यवाद दिया और कहा कि ऐसे ही कार्य आगामी 2 वर्षों तक होते रहेंगे,इसके बाद मिष्ठान, जलपान वितरण किया गया, इस कार्यक्रम में आकाश, संदीप, संतोष,उर्मिला, शारदा, नीतू, सामु, सोनबरसा, राजकुमार लखानी, रविंद्र , प्रमोद,बेचन आदि लोग उपस्थित रहे



