बांसगांव लोकसभा सीट पर बीएसपी के नए उम्मीदवार ने ठोका ताल ।

जिला संवाददाता, विनय मिश्र, देवरिया।

 

देवरिया जनपद की दो विधानसभा रुद्रपुर और बरहज एवं गोरखपुर जनपद की तीन विधानसभा मिलकर एक बासगांव लोकसभा क्षेत्र है पिछली बार बहुजन समाज पार्टी से चुनाव लड़ रहे सदल प्रसाद जी ने अपना पाला बदलकर कांग्रेस ज्वाइन कर लिया है ऐसी स्थिति में बीएसपी के नए उम्मीदवार के रूप में डॉक्टर राममुझ चुनाव मैदान में उतरे हुए हैं यह बताते चलें कि इसके पहले बांसगांव लोकसभा सीट से लगातार तीन बार भारतीय जनता पार्टी के कमलेश पासवान कमल खिलाने में सफल रहे हैं भारतीय जनता पार्टी ने चौथी बार उन्हें अपना प्रत्याशी बनाया है ।क्योंकि सदल प्रसाद बीएसपी छोड़कर कांग्रेस में चले गए और कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। लोगों का मानना है कि सदल प्रसाद को पूरा लोकसभा क्षेत्र जानता है क्योंकि वह बीएसपी से चुनाव लड़ चुके हैं वहीं बीएसपी के नए उम्मीदवार डॉ रामसमुझ अभी नए हैं वह बीएसपी के मतों को सहेजने में लगे हुए हैं तो वहीं बीएसपी के पूर्व उम्मीदवार वर्तमान कांग्रेस के सदल प्रसाद लोकसभा क्षेत्र से पूरी तरह वाकिफ है भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार कमलेश पासवान जो तीन बार लोकसभा का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं चौथी बार जनता के बीच में है बांसगांव लोकसभा सीट का चुनाव इस बार त्रिकोणीय संघर्ष में नजर आ रहा है लोगों का कहना है कि चुनाव में भाजपा कांग्रेस और बसपा के बीच चुनाव होगा अब देखना यह होगा कि इस चुनाव में जनता किसको अपना सांसद चुनती है लोगों का कहना है कि इस बार भी योगी मोदी के सहारे कमलेश की नाव पार हो सकती है तो वहीं कुछ लोगों का कहना है कांग्रेस के उम्मीदवार सदल प्रसाद भी जी जान से चुनाव प्रचार में लगे हुए हैं बसपा उम्मीदवार भी अपने मतों को सहेजने में लगे हुए हैं। मतदान 1 जून को होगा परिणाम 4 जून को आएगा देखना होगा की जनता किसे अपना नेता बनती है। वैसे देखा जाए तो तीनों प्रत्याशी अपने भाग्य आजमा रहे हैं। अंतिम फैसला जनता को करना है और जनता का फैसला सर्वमान्य होगा।

Related Articles

Back to top button