आजमगढ़:माता रानी वार्षिक जागरण महोत्सव का आयोजन, कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुति से झूम उठे लोग
Mata Rani Annual Jagaran Festival organized, people rejoiced with the beautiful performance of the artists

रिपोर्ट:रोशन लाल
आजमगढ़ जनपद के सगड़ी तहसील अंतर्गत ग्राम सभा देवनपुर बृजमनी बुजुर्ग गांव में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सोमवार देर रात तक माता रानी वार्षिक जागरण महोत्सव का आयोजन किया गया । जागरण महोत्सव कार्यक्रम में पूरे ग्राम वासियों ने चढ़ बढ़कर हिस्सा लिया तथा अपने शक्ति अनुसार जागरण महोत्सव को सकुशल संपन्न कराने में सहयोग किया ।
यह माता रानी जागरण महोत्सव कार्यक्रम देवनपुर बृजमनी बुजुर्ग गांव के बीच स्थित दुर्गा माता मंदिर के प्रांगण में आयोजित किया गया । माता रानी वार्षिक जागरण महोत्सव कार्यक्रम में जिले के मशहूर गायक जुगल जोड़ी नाम से मशहूर गायिका आरती भारद्वाज व अनिल भोजपुरिया ने पूरी रात समा बांधकर लोगों को भाव विभोर कर दिया तो वही व्यवस्थापक अरविंद ने भी अपने मधुर वाणियों से लोगों का दिल जीत लिया । माता रानी वार्षिक जागरण महोत्सव में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा रहा और कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुति से क्षेत्र भक्तिमय हो उठा । इस पूरे कार्यक्रम को संपन्न कराने में कमेटी के सभी सदस्यों का बड़ा योगदान रहा और पूरे कार्यक्रम की देखरेख में लगे रहे । इस मौके पर व्यवस्थापक अरविंद तिवारी, अध्यक्ष करुणा सागर तिवारी, कोषाध्यक्ष टीटू तिवारी, संयोजक सुनील तिवारी, मीडिया प्रभारी बजरंगी विश्वकर्मा, उपाध्यक्ष डॉक्टर राजेश तिवारी, कमेटी सदस्य अतुल तिवारी
कमेटी सलाहकार जवाहर मौर्य, महामंत्री डुक्कु तिवारी जैसे तमाम गणमान्य लोगों ने जागरण की भव्यता व सुंदरता बढ़ाने में अपना अपना अहम भूमिका निभाया ।।

