आजमगढ़ में जमीनी विवाद में चाकू मारकर वृद्ध की हत्या,भाई और भतीजा पर लगा हत्या का आरोप,आरोपित हत्यारे मौके से फरार

Elderly man stabbed to death in land dispute, brother and nephew charged with murder, accused killers fled the scene

रिपोर्ट।रोशन लाल

आजमगढ़। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के खुटौली गांव में भूमि बंटवारे के विवाद में मंगलवार को प्रातः काल एक वृद्ध की चाकू मार कर हत्या कर दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा बनवाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया।

 

 

 

जानकारी के अनुसार फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के खुटौली गांव के लोधी के पूरा निवासी सुरेंद्र व राजेंद्र सगे भाई थे। सुरेंद्र एयरफोर्स में नौकरी करते थे और राजेंद्र घर पर खेतीबाड़ी करते थे।

 

 

 

वर्तमान में सेवानिवृत्त होकर सुरेंद्र भी घर आ गए थे। इस दौरान दोनों भाइयो में भूमि बंटवारे को लेकर विवाद हो गया। सोमवार की रात भी मामले को लेकर दोनों में कहासुनी हुई थी। इधर, मंगलवार की सुबह पांच बजे भी विवाद शुरू हो गया।

 

 

 

पीड़ित परिवार का आरोप है कि इसी दौरान सुरेंद्र व उसके पुत्र योगेश ने राजेंद्र (60) पर चाकू से हमला कर दिया। शोर होने पर ग्रामीण जुटे तो आरोपित हमलावर पिता-पुत्र मौके से फरार हो गए। जब तक राजेंद्र को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जाता, तब तक उनकी मौत हो गई।

Related Articles

Back to top button