आजमगढ़:बच्चों की प्रस्तुतीयों ने मोहा मन,झूम उठे लोग

इंद्रासन राय इंटर कॉलेज रामगढ़ के प्रांगण में भव्य वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन हुआ संपन्न
रिपोर्टर रोशन लाल
आजमगढ़
उपरोक्त समारोह के मुख्य अतिथि रहे संयुक्त शिक्षा निदेशक आजमगढ़ मंडल योगेन्द्र कुमार सिंह। गरिमामयी उपस्थिति रही भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार एवं आजमगढ़ लोकसभा के सांसद दिनेश लाल यादव “निरहुआ” व सगड़ी के विधायक डॉ एच.एन सिंह पटेल। मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर संयुक्त रूप से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ, तत्पश्चात गणेश वंदना, सरस्वती वंदना व अन्य प्रस्तुतियों ने वहां उपस्थित सभी लोगों के मन को मोह लिया।
प्रतिभा सम्मान समारोह में आजमगढ़ में छठवां स्थान प्राप्त करने वाली ज्योति चौहान, और नौवां स्थान विजय लक्ष्मी यादव सहित कॉलेज के टॉप 10 बच्चों को मंच पर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन
आजमगढ़ सहित पूर्वांचल के लोकप्रिय एंकर अभय तिवारी ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के वरिष्ठ नेता आर पी राय ने किया। कॉलेज के प्रबंधक कैलाश राय ने सभी अतिथियों का स्वागत व सम्मान किया।
प्रधानाचार्या संगीता राय ने आए सभी गणमान्य अतिथि जनों का
आभार व्यक्त किया।
कॉलेज के बच्चों ने गणेश वंदना अक्षरा, शिवांगी, अंजनी, सृष्टि ने प्रस्तुत किया। तो डांडिया नित्य रुचि यादव, दीपा प्रजापति, अस्मिता ने और झूमर गीत राजस्थानी तर्ज पर जानवी, कुमारी श्रेया, पल्लवी, अंशिका कुमारी ,सोनम ने प्रस्तुत किया। और दिव्य दृष्टि दर्शन की प्रस्तुति शिवांगी यादव, श्वेता, अक्षरा, श्रेया ने ग्रुप के रूप में प्रस्तुत किया ।ब्रज की होली की मनमोहक प्रस्तुति प्रियांशी मौर्य, करिश्मा चौहान ,अंकित मौर्य, खुशी, सरोज ,नैंसी सिंह ने किया। सबसे प्रचलित गीत राम आएंगे की प्रस्तुति श्रेया राय, अंकित, अंशिका, सौम्या, खुशी, शालू, स्नेहा ने किया। इसी तरह स्कूल चले हम नाटक सौम्या दुबे, अंश गुप्ता ,आयुषी यादव, अंशी यादव ने किया। बच्चों ने कोई काव्य पाठ नृत्य समसामयिक गीत आदि प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर बाबू विश्राम राय पब्लिक स्कूल के प्रबंधक प्रदीप राय, भाजपा नेता अरविंद जायसवाल, मनीष कुमार मिश्रा पिंटू , प्रेम प्रकाश राय, सुनील राय, अनिल राय सहित जनपद के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

