महेन विद्यालय पर भाजपा की सदस्यता अभियान को लेकर हुई बैठक

जिला संवाददाता ,विनय मिश्र।

देवरिया, बरहज तहसील क्षेत्र के अंतर्गत बराव चौराहे पर, भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय पर सदस्यता अभियान को लेकर एक आवश्यक बैठक की गई जिसमें कमजोर बुथो पर 100 कार्यकर्ताओं को सदस्य बनाने का संकल्प लिया गया बैठक में पूर्व मंत्री नीरज शाही अंगद तिवारी संजय कुमार सिंह जिला उपाध्यक्ष राजेश कुमार मिश्रा सहित भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री नीरज शाही ने कहा कि देश और प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार चल रही है भ्रष्टाचार को जड़ से समाप्त करने के लिए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मजबूती के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज के साथ भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता समर्पित है देश एवं प्रदेश के अंदर भारतीय जनता पार्टी के लाखों कार्यकर्ता है हम लोगों को जिन बुथ पर हमारे कार्यकर्ता काम है या बुथ कमजोर है वहां पर कम से कम 100 नए कार्यकर्ताओं को सदस्य बनना है सदस्यता अभियान को संबोधित करते हुए अंगद तिवारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नीतियों में विश्वास रखने वाले लोगों को साथ लेकर इस सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया गया है अधिक से अधिक सदस्य बनाया जाए जो लोग भाजपा में अपनी आस्था व्यक्त करते हैं बैठक में भारतीय जनता पार्टी के तहसील और ब्लॉक के भाजपा सदस्य काफी संख्या में उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button