अनंत महाप्रभु के 248 जयंती महोत्सव को लेकर हुई आवश्यक बैठक।

जिला संवाददाता ,विनय मिश्र।
देवरिया ।अनंत पीठ आश्रम बरहज में पूर्वांचल के गांधी बाबा राघव दास के गुरुदेव योगीराज अनंत महाप्रभु के 248 वे, जयंती महोत्सव को लेकर एक आवश्यक बैठक अभय राघव मंदिर आश्रम में, आश्रम के पीठाधीश्वर आज आजनेय दास जी महाराज के अध्यक्षता में संपन्न हुई। योगीराज अनंत महाप्रभु जयंती महोत्सव इस वर्ष 16 17 18 सितंबर 2024 को प्रतिवर्ष की भांति मनाया जाएगा जिसमें देश के कोने-कोने से कथावाचक कथा मनीषी विद्वान संगीतज्ञ भाग लेंगे आज की बैठक में जयंती महोत्सव के कार्यक्रम की जिम्मेदारी लोगों को अलग-अलग दी गई ।बैठक में बाबा राघव दास भगवान दास स्नातकोत्तर महाविद्यालय आश्रम बरहज के प्राचार्य प्रोफेसर शंभू नाथ तिवारी, डॉक्टर सूरज प्रकाश गुप्त, डॉ किरण पाठक ,श्री कृष्ण इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रेम शंकर पाठक, अशोक कुमार शुक्ला ,पीयूष मिश्रा, रविंद्र यादव ,कमलेश मिश्रा ,महिला विद्यालय के राधेश्याम तिवारी, सरोजिनी बालिका विद्यालय की प्रधानाचार्य संगीता गुप्ता, सिंधु यादव, सरस त्रिपाठी, ब्यूटी पांडे ,संध्या ,सीमा आर्य, अनुपमा सिंह, पुष्पा पांडे, विनय कुमार मिश्रा, राधा कान्त ओझा, शिव कुमार पाड़े ,सुनील पाड़े, विनय तिवारी सहित सभी, शिक्षण संस्थानों के अध्यापक एवं कर्मचारि गण उपस्थित रहे।



