प्रकाशनार्थ यूट्यूबर पत्रकार सुंदरम को फर्जी मुकदमें में फंसाए जाने की निष्पक्ष जांच की मांग।

जिला संवाददाता, विनय मिश्र।
देवरिया। लार थाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव निवासी यूट्यूबर पत्रकार सुंदरम मिश्रा को हत्या के प्रयास और वलबा जैसे संगीन अपराधिक मुकदमें में फंसाए जाने की पत्रकार एसोसिएशन ने कड़ी शब्दों में निंदा करते हुए पुलिस उच्चाधिकारियों और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराज से निष्पक्ष जांच कराकर पीड़ित पत्रकार को न्याय दिलाने की मांग किया है।
पत्रकार एसोसिएशन के राष्ट्रीय संयोजक सत्य प्रकाश पाण्डेय, राष्ट्रीय महामंत्री उदय प्रताप सिंह ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने के लिए पुलिस अधीक्षक देवरिया, डीआईआई रेंज गोरखपुर, पुलिस महानिदेशक लखनऊ, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराज को पत्र भेजा है। पत्रकारों ने लिखा है कि गंवई राजनीतिक विद्वेष के कारण सुंदरम मिश्रा को विरोधी द्वारा फंसाया गया है। सुंदरम मिश्रा पत्रकार एसोसिएशन के जिला संगठन मंत्री हैं और प्रधान पद के उम्मीदवार थे। सुंदरम मिश्रा की पत्रकारिता विरोधी पक्ष को राश नहीं आ रहा था इसलिए साजिश के तहत उनको फंसाया गया है।
पत्रकार एसोसिएशन के पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता पांडे एन डी देहाती, पूर्व जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार मल्ल, गंगेश पाण्डेय तथा पत्रकार कालिका तिवारी, वीरेंद्र पाण्डेय मुन्ना आदि ने थाना प्रभारी लार कपिलदेव चौधरी से मुलाकात कर पत्रकार को फर्जी मुकदमें में फंसाए जाने की निष्पक्ष जांच करने की मांग किया। पुलिस के उच्चधिकारियों ने पत्रकारों को निष्पक्ष जांच कराकर पीड़ित पत्रकार के साथ न्याय करने के लिए आश्वस्त किया है।
डीआईआई रेंज गोरखपुर ने राष्ट्रीय महामंत्री पत्रकार उदय प्रताप सिंह के ट्वीट के जबाव में ट्वीट कर बताया है कि प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई के लिए थाना प्रभारी लार को निर्देशित किया गया है।



