सोशल मीडिया के जरिए अश्लील पोस्ट करने वाले अमित जायसवाल पर मुकदमा दर्ज भेजा गया न्यायालय ।

जिला संवाददाता, विनय मिश्र।
देवरिया,
बरहज नगर पालिका के आजाद नगर दक्षिणी निवासी श्याम सुंदर जायसवाल द्वारा दिए गए 26 अगस्त को तहरीर के आधार पर पुलिस ने आई०टी० एक्ट 2008 की धारा 45 व 66 सी के तहत मुकदमा पंजीकृत कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायालय भेज दिया।
बरहज पुलिस ने चर्चा में रहे मिस्टर रैबिट श्याम के नाम से फर्जी आईडी चला रहे एक व्यक्ति की खोज में लगी थी कि मुखबीर की सूचना पर नगर निवासी एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
25 अगस्त को आजाद नगर निवासी श्याम सुंदर जायसवाल ने फेसबुक पर फर्जी आई०डी० बनाकर नगर के साभ्रान्त लोगों के खिलाफ अनर्गल मिथ्या आरोप के जरिये सामाजिक दुष्प्रचार करने के सन्दर्भ मे पुलिस को शिकायती पत्र देकर अवगत कराया कि वर्तमान समय मे बरहज नगर में सोशल मिडिया प्लेटफार्म फेसबुक के द्वारा बहुत सी फर्जी आईडी चलाई जा रही है। जिनमें मिस्टर रैबिट श्याम, मोगली का बाप, श्रीकुमार, घेरिह सोखा आदि शामिल है। जिनकी तहकीकात जनहित में करना एवं उनके खिलाफ कठोर कार्यवाही आवश्यक है। फर्जी आई०डी० मिस्टर रैबिट श्याम के द्वारा 25 अगस्त को फेसबुक पर एक पोस्ट जारी किया गया साथ ही नन्दना पश्चिमी निवासी नवीन कुमार जायसवाल पुत्र विजय कुमार जायसवाल द्वारा मिस्टर रैबिट श्याम से मैसेन्जर द्वारा अनर्गत बातें, पारिवारिक बातें, सामाजिक मानहानि करने वाली बातें शेयर किया गया जिसे श्याम सुंदर जायसवाल ने बेहद आपत्तिजनक बताया है तथा कहा है कि उक्त पोस्ट के जारी होने के कारण हमारी साख को काफी बट्टा लगा है। नवीन कुमार जायसवाल पुत्र विजय जायसवाल द्वारा एक फर्जी आई०डी० के साथ किया गया यह बातचीत बेहद निंदनीय है। फर्जी आई०डी० मिस्टर रैबिट श्याम को संचालित करने वाले के बीच स्थापित संबंधों की गहराई से जाँच करते हुए उसके नवीन जनसेवा केन्द्र पर लगे लैपटॉप डेक्सटाप, मोबाइल को थाने पर लाकर उसकी गहनता से जाँच करते हुए आवश्यक कार्यवाही करने की मांग की थी। उक्त मामले में बरहज पुलिस जांच कर रही थी कि इसी दौरान आजाद नगर दक्षिणी निवासी के इसमें शामिल होने की सूचना मिली जिसे पुलिस ने शुक्रवार की सायं नगर के एक चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। उक्त गिरफ्तार अभियुक्त अमित जायसवालजो नगर के पुलिस चौकी के ठीक सामने का निवासी है तथा भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा मोर्चा का पूर्व में जिला महामंत्री रह चुका है। शनिवार को पुलिस ने आरोपी अमित जायसवाल को आईटी एक्ट की धारा 66 सी वह 45 के तहत मुकदमा दर्ज कर उपजिलाधिकारी के यहां प्रस्तुत किया जहां से उसे जिला जेल देवरिया भेज दिया गया।



