172 बच्चों का किया गया परीक्षण, 35 को मिला चश्मा। 

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

 

जिला संवाददाता ,देवरिया।

 

देवरिया, जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल की अनुमति एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शालिनी श्रीवास्तव के निर्देशन में अगस्त माह में कुल 172 दृष्टिबाधित बच्चों का परिक्षण किया गया, जिसमें 53 दृष्टिबाधित बच्चों को श्राफ आई हॉस्पिटल, नई दिल्ली विधिवत परीक्षण हेतु रिफर किया गया। 35 बच्चों को चश्में के लिए चिन्हित किया गया, जिसके क्रम में आज मुख्य विकास अधिकारी के हाथों विकास भवन के गांधी सभागार में वितरित किया गया।

इस मौके पर जिला समन्वयक (समेकित शिक्षा) ज्ञानेन्द्र सिंह ने बताया कि जनपद में कुल 283 दृष्टिबाधित बच्चें चिन्हित है, जिसमें 3 कैम्पो में 172 बच्चें सम्मिलित हुए, जिनका परीक्षण श्राफ आई हॉस्पिटल के प्रतिनिधी राजेश कुमार, राजू प्रिया, सौम्या कौशल, सौरभ सिंह एवं विद्या प्रकाश के उपस्थिति में किया गया। चश्में के लिए चिन्हित बच्चों को 24 दृष्टिबाधित बच्चों को चश्मा वितरित किया गया। साथ ही साथ चश्में के उपयोग करने के बारे में विधिवत जानकारी दी गयी।

इस मौके पर स्पेशल एजुकेटर राजा राम दूबे, मनोज श्रीवास्तव, अभय शर्मा, संदीप सिंह, रीना सिंह, देव प्रकाश शर्मा, शिखा, सुषमा, संगीता दीक्षित , नीलम भारती एवं आभा सिंह उपस्थित रहकर विशेष योगदान दिया गया।

Related Articles

Back to top button