विवाद के बाद रॉड व डंडे से पीटकर पुत्र ने की पिता की हत्या 

सूचना मिलते ही पुलिस व फारेंसिक टीम ने किसी मुआयना  पुलिस शव को कब्जे में लेकर भेज दिया पोस्टमार्टम के लिए 

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

 

रिपोर्ट अशरफ संजरी

भदोही। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के डुडवा नेवादा गांव में बुधवार को दोपहर के समय एक पुत्र ने अपने पिता की पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हत्या के बाद परिवार में कोहराम मचा रहा।

वारदात दोपहर के समय की है। उक्त गांव के निवासी अशोक गौतम (48 वर्ष) पुत्र श्यामलाल गौतम अपने घर पर ही बैठे थें। तभी उनका 22 वर्षीय पुत्र वीरेंद्र गौतम आया और पिता से जमीन अपने नाम करने के लिए जींद करने लगा। पिता ने इनकार किया तो उसके बाद पिता-पुत्र के बीच विवाद शुरू हो गया। विवाद के बाद पुत्र वीरेंद्र ने अपने पिता अशोक की पिटाई शुरू कर दी। काफी देर तक वह पिता को रॉड व डंडे से मारता रहा। रॉड व डंडे से उसने अपने पिता के सिर में दे मारा। अशोक जमीन पर गिर पड़े और शरीर से खून निकलने लगा। हालांकि घर में मौजूद कुछ लोग बीच-बचाव करने के लिए पहुंचे। लेकिन आरोपी ने उनको धक्का देकर गिरा दिया। जिस पर वें चीखने और चिल्लाने लगे। आवाज सुनकर लोग घायल अशोक के घर पर पहुंचे। लेकिन तब तक उनका पुत्र अपने पिता को गंभीर रूप से घायल कर फरार हो गया। आनन-फानन में लोग घायल को सरकारी एम्बुलेंस से इलाज के लिए महाराजा बलवंत सिंह राजकीय चिकित्सालय लेकर पहुंचे। जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। अशोक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। जहां पर सभी का रो-रोकर बुरा हाल रहा। वहीं एमबीएस अस्पताल में परिवार के लोगों सहित रिश्तेदारों की भीड़ लगी रही। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। वहीं फारेंसिक टीम द्वारा भी घटना के संबंध में जांच पड़ताल ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के रिश्तेदार की मानें तो जमीन को लेकर पिता-पुत्र में अक्सर विवाद होता रहता था। 9 सितंबर को भी पिता-पुत्र के बीच विवाद हुआ था। विवाद के पिता व पुत्र दोनों ही तहरीर लेकर कोतवाली पहुंचे थे। जहां पर पुलिस द्वारा दोनों के विरुद्ध शांतिपूर्ण की आशंका में कार्रवाई की गई थी। मृतक को 4 पुत्री व तीन पुत्र हैं। उनके द्वारा दो पुत्री की शादी कर दी गई थी। जबकि दो पुत्री व तीनों पुत्र अविवाहित हैं। पिता को मौत के घाट उतारने वाला वीरेंद्र सबसे छोटा है।

Related Articles

Back to top button